झारखंड में 30 लाख रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त, सात लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

रांची में अलग-अलग घटनाओं में 30 लाख रुपये मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई और दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, ‘‘महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया... गिरफ्तार किए गए चारों व्यक्तियों के पास से भी कुल 140 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ और 2.76 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।’’

पुलिस ने बताया कि एक अन्य अभियान में मेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बिजलीघर के पास तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 12.13 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’, 3,900 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन आदि जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी रांची के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से तीन का आपराधिक इतिहास रहा है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा