RBI के 2000 रुपये के नोट वापस लिए जाने की घोषणा पर आया BRS का बयान, फैसले को बताया बेतुका और अतार्किक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2023

हैदराबाद। तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आलोचना की। आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। हालांकि, इस मूल्य के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा कराए जा सकेंगे या बदले जा सकेंगे।

उन्होंने पूछा कि 2016 में सरकार ने 1,000 के नोट क्यों बंद किए और 2,000 के नोट लेकर क्यों आए। बीआरएस नेता ने सवाल किया, ‘‘आप (मोदी) 2,000 रुपये के नोट क्यों लेकर आए और साढ़े छह साल बाद आपने एकतरफा, मनमाने तरीके से बिना किसी से सलाह-मशविरा किए 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने का फैसला क्यों किया?’’ दासोजू ने कहा कि देश के लोगों को इस कदम पर स्पष्टीकरण चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 में नोटबंदी के दौरान कतारों में खड़े कई लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को जवाब चाहिए कि आपने (मोदी) 2,000 रुपये के नोट क्यों वापस लिए।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत