बीआरएस नेता अपने फार्महाउस खोने के डर से हाइड्रा का विरोध कर रहे हैं: रेवंत रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2024

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता राज्य सरकार की नवगठित हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके फार्महाउस ध्वस्त कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी अनुमति से अपने मकान बनाए हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राज्य की प्रगति और रियल एस्टेट क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि क्या बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव और पार्टी विधायक टी. हरीश राव अपने फार्महाउस की वैधता के सत्यापन की अनुमति देंगे। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए एक तथ्य-अन्वेषण समिति गठित करने का भी सुझाव दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (बीआरएस नेताओं को) डर है कि उनके फार्महाउस को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसीलिए वे एजेंसी का विरोध कर रहे हैं। अगर आपने जल निकायों पर अवैध कब्जा नहीं किया है और सरकारी आदेश का उल्लंघन नहीं किया है तो आपको डरने की क्या जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता

Nepal Floods: महाराष्ट्र के 37 पर्यटक सुरक्षित Mumbai पहुंचे, जताया आभार

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे