Karnataka Results पर बीएस येदियुरप्पा बोले- हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं, हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं

By अंकित सिंह | May 13, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। कांग्रेस ने कर्नाटक में बहुमत की सरकार बनाने को लेकर बहुमत हासिल की है। भाजपा की हार को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इन सबके बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का भी बयान सामने आ गया है। अपने बयान में उन्होंने बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बंद हुआ नफरत का बाजार, राहुल बोले- हमने मोहब्बत से ये लड़ाई लड़ी और जीती

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। 

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल