बी एस येदियुरप्पा ने कहा, कर्नाटक में नयी पीढ़ी की कंपनियों को पूरा समर्थन देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा है कि उसकी सरकार राज्य में नयी पीढ़ी की कंपनियों को पूरा समर्थन देने की इच्छुक हैं। ट्राइटन इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक हिमांशु पटेल के साथ वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। यह बैठक सोमवार को हुई। इसमें राज्य में ट्राइटन इलेक्ट्रिक वेहिकल्स के लिए निवेश अवसरों पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: मास्क से परहेज पर इंदौर में 250 से ज्यादा लोगों को खानी पड़ी जेल की हवा

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक ने सबसे पहले 2017 में इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्रित नीति पेश की थी। अब इस नीति का अद्यतन कर इसे अधिक निवेशक अनुकूल बनाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा