Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026

मुंबई, छह अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 120.22 अंक चढ़कर 72,535.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 47.15 अंक की बढ़त के साथ 22,603.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट का शेयर 11 प्रतिशत से अधिक चढ़ा।

अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.16 प्रतिशत बढ़कर 100.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,699.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स सोमवार को 472.77 अंक और निफ्टी 133.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Yami Gautam के 8 करोड़ रुपये के 100 साल पुराने हिमाचली हेरिटेज होम की खूबसूरत झलक, 25 एकड़ में फैला ऑर्गेनिक गार्डन और ग्रीनहाउस

Kalyan में महिला सहकर्मी को अनुचित संदेश भेजने पर उप स्टेशन प्रबंधक पर FIR दर्ज

Adani Power और DGPC भूटान में लगाएंगे 770 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना

FlyDubai Flight Attack | रेड फ्लैग के बावजूद कॉकपिट में कैसे पहुँचा हमलावर? JD Vance फ्लाईदुबई सुरक्षा चूक पर उठाए गंभीर सवाल