बकरीद: वाघा-अटारी बॉर्डर पर BSF और पाक रेंजर्स ने किया मिठाइयों का आदान-प्रदान, एक दूसरे को दी बधाई

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

ईद उल-अज़हा यानी कि बकरीद का त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुसलमानों के लिए ईद उल फितर के बाद यह सबसे बड़ा त्यौहार है। बकरीद पर मुसलमानों में कुर्बानी देने की परंपरा भी है। इन सबके बीच अमृतसर में वाघा अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स ने आपस में मिठाई भेंट की है। दोनों देशों के जवान पर्व-त्योहार के मौके पर एक दूसरे को मिठाई देते हैं। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है। बीएसएफ कमांडेंट जसबीर सिंह ने बताया कि आज ईद के मुबारक अवसर पर ज्वाइंट चेकपोस्ट अटारी से BSF के द्वारा पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई भेंट की गई।  ये परंपरा BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच बेहतर तालमेल में सहायक सिद्ध होती है। ये हमारी परंपराओं, सद्भावना की नीति और शांति की पहल के भी परिचायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: संभल के सपा सांसद बर्क के बिगड़े बोल, बकरीद पर बिजली गई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा

सुबह से ही त्यौहार को लेकर लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं और एक दूसरे को ईद मुबारक कह रहे हैं। देशभर के अलग-अलग मस्जिदों में भी बकरीद को लेकर रौनक देखने को मिली। लगभग 2 वर्ष के बाद बकरीद को लेकर इतनी रौनक दिखाई दे रही है। 2 वर्षों तक कोरोना महामारी की वजह से इस पर असर पड़ा था। दिल्ली के जामा मस्जिद पर भी भारी संख्या में मुस्लिम समाज ने नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी। बकरीद के दिन मुस्लिम समाज में कुर्बानी देने की परंपरा है। भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में भी बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, शुरू किया परिवार सबसे पहले अभियान

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look

Punjab Congress में सुलह की कोशिशें तेज, Baghel कल Channi से मिलेंगे