By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020
कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अवैध तरीके से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के आरोप में पांच बांग्लादेशियों और 12 भारतीयों को पकड़ा है। अर्धसैनिक बल ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बल ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि पांच बांग्लादेशी और 12 भारतीयों को बृहस्पतिवार को गैर कानूनी तरीके से नदिया जिले की रामनगर चौकी के पास सीमा पार करने के आरोप में पकड़ा गया, जिनमें एक दलाल भी शामिल है। बयान के मुताबिक, पकड़े गए भारतीयों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेनापोल में सीमा पार की थी और वे अब वापस लौट रहे थे।