जम्मू कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी BSF की बस, 3 जवानों की गई जान, कई घायल

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2024

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ब्रेल वाटरहेल इलाके में चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस के पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। बस में सवार 35 बीएसएफ जवानों में से छह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में चालक भी घायल हो गया। बस चुनाव के दूसरे चरण के लिए जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों की सहायता के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बडगाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच