जम्मू: BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की, बार्डर पर 300 मीटर की ऊंचाई पर लगा रहा था चक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2022

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार तड़के जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की, जिससे उसे वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाके की गहन तलाशी जारी है, ताकि ड्रोन ने अगर कोई हथियार या विस्फोट गिराया हो तो उसका तुरंत पता चल पाए। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ अरनिया इलाके में तड़के करीब सवा चार बजे एक रोशनी जलती-बुझती हुई नजर आई, संदेह है कि वह ड्रोन था।’’ उन्होंने बताया कि बीएसएफ कर्मियों ने करीब 300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ती हुई उस वस्तु की ओर तुरंत गोलीबारी, जिससे उसे वापस लौटना पड़ा।

प्रमुख खबरें

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा