BSF ने बंगाल सीमा पर बांग्लादेशी पशु तस्करों की कोशिश नाकाम की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को कुछ बांग्लादेशी तस्करों की उस कोशिश को नाकाम कर दिया जिसके तहत वे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पशुओं के साथ पश्चिम बंगाल में प्रवेश करना चाहते थे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। ब्रह्मपुर सेक्टर में मधुबन सीमा चौकी पर रविवार की सुबह 146वीं बटालियन के जवानों ने पांच-छह व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। वह दो गौवंशीय पशुओं के साथ बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र को पार कर भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। चुनौती दिए जाने पर उन्होंने धारदार हथियार दिखाकर जवानों को धमकाया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली जल संकट पर AAP नेताओं ने उपराज्यपाल सक्सेना से मुलाकात की

एक दिन पहले भी मालदा के लोधिया सीमा चौकी पर 70वीं बटालियन के जवानों ने 14-15 बांग्लादेशियों को भाले और तलवारें लेकर घूमते देखा। इस घटना के बाद बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ एक बैठक हुई, जिसमें बांग्लादेशी तस्करों के हमले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। दोनों घटनाओं से पहले मधुबन में भी घटना हुई थी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने इस मुद्दे को बीजीबी के समक्ष उठाया है।

प्रमुख खबरें

IRCTC लाया Kochi से Amazing Hyderabad Tour Package, 12 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर Delhi Police का एक्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में

Rajya Sabha चुनाव में गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने का समय: Akhilesh Yadav

Parveen Hooda के गोल्ड पर गांव में जश्न, पिता बोले- बेटी ने अपना वादा पूरा किया