बर्खास्त बीएसएफ जवान वाराणसी से मोदी के खिलाफ लड़ेगा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

चंडीगढ़। सैनिकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करते हुए ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के मामले में 2017 में बर्खास्त किया गया जवान अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। हरियाणा के रेवाड़ी में तेज बहादूर यादव ने पत्रकारों से कहा कि मैं वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडूंगा। यादव ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चुनाव लड़ना चाहते है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना और भाजपा के बीच मतभेदों पर बोले ठाकरे, अब हल हो गए हैं सभी मसले

उन्होंने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया लेकिन मुझे बर्खास्त कर दिया गया। मेरा पहला उद्देश्य (सुरक्षा) बलों को मजबूत करना और भ्रष्टाचार खत्म करना होगा। गौरतलब है कि यादव ने 2017 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पहाड़ी इलाके के बर्फीले स्थान पर सैनिकों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करता नजर आ रहा था। इसके बाद उसे अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी