पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, BSF को सीमापार से तस्करी का शक

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर मंगलवार को हथियारों का जखीरा बरामद किया। माना जा रहा है कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी की गई लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान इन हथियारों को बरामद किया। जिसमें अत्याधुनिक राइफल और पिस्टल शामिल हैं।

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को मोहाली में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल को 660 करोड़ रुपए की लागत से टाटा मेमोरियल सेंटर ने तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में पहली बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में दिख रहा गजब का उत्साह, हर घर छाया तिरंगा 

इससे पहले आतंकी अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की फिराक में है। खुफिया एजेंसी ने इस बारे में पंजाब पुलिस को इनपुट दिए हैं। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान