बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया, नशीले पदार्थ के तस्करी को किया नाकाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2022

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से पंजाब के अमृतसर जिले में आए एक ड्रोन को मार गिराया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सोमवार रात को अमृतसर शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में चाहरपुर गांव के पास भारतीय क्षेत्र में ड्रोन को घुसते देखा, जिसके बाद उन्होंने उस पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान बीएसएफ को छह रोटार वाला मानवरहित हवाई वाहन ‘हेक्साकॉप्टर’ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त स्थिति में मिला।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे