बीएसएफ ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान का ड्रोन देखा, तलाश अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के कानाचक सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद उस पर गोलियां चलाईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सेना ने कानाचक इलाके में पाकिस्तान की ओर से शुक्ररात रात नौ बजकर 40 मिनट पर चमकती हुई लाल रोशनी देखी और बीएसएफ के सतर्क बलों ने उस दिशा में गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है, जो अभी जारी है।

प्रमुख खबरें

NEET विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे

Love Horoscope 23 July 2026 | प्यार की राह में किसके खिलेंगे दिल के फूल, किसे मिलेगी खास सलाह? पढ़ें आज का लव राशिफल

दिल्ली मेट्रो: कॉजपा के प्रदर्शन के चलते 16 मेट्रो स्टेशन सुरक्षा कारणों से बंद, इंटरचेंज चालू

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद लश्कर के दो आतंकवादियों के घर ध्वस्त किए गए