BSNL ने 5G सेवाओं की शुरुआत के लिए सॉफ्टबैंक, NTT के साथ किया करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2018

 नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने देश में 5जी और इंटरनेट से जुड़ी प्रौद्योगिकियों को शुरु करने के लिए जापान की सॉफ्टबैंक और एनटीटी कम्युनिकेशन्स के साथ करार किया है। बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा, “हमने भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के संबंध में सॉफ्टबैंक और एनटीटी कम्युनिकेशन्स के साथ करार किया है। इस समझौते के तहत हम समाधान, स्मार्ट शहरों के लिए, तलाशेंगे।” 

दूरसंचार मंत्री सिन्हा ने कहा है कि भारत में अन्य प्रमुख देशों के साथ ही 5जी सेवाओं की शुरुआत होगी। श्रीवास्तव ने कहा, “विदेशी बाजार में 3जी सेवाओं की शुरुआत के सात साल बाद यह भारत में शुरू हो सका था। 4जी सेवाएं भी चार साल की देरी से शुरू हुई लेकिन भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत आईटीयू द्वारा मानक तय किये जाने के साथ ही 2020 में होगी।” 

उन्होंने कहा बीएसएनएल इस बात पर गौर कर रहा है कि देश में किन क्षेत्रों में 5जी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सॉफ्टबैंक के साथ करार के तहत बीएसएनएल जापानी कंपनी के उपग्रहों का इस्तेमाल तेज गति की इंटरनेट सेवाओं को पहुंचाने के लिए करेगा। बीएसएनएल ने 5जी तंत्र विकसित करने के लिए नोकिया और सिस्को के साथ भी करार किया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना

Nepal Flood: अमेरिका देगा 3.1 करोड़ डॉलर की मदद, पुल निर्माण और राहत कार्य में मिलेगी सहायता

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए