BSNL के प्रीपेड ग्राहक मुफ्त में देख सकेंगे इरोज नाउ की मनोरंजक सामग्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी इरोज नाउ के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक, इरोज नाउ के वीडियो मुफ्त में देख सकेंगे। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक इरोज नाउ के एप पर मुफ्त में असीमित वीडियो सामग्री देख सकेंगे।

ग्राहकों को यह सुविधा जनवरी 2019 के अंत तक उपलब्ध हो जाएगी। साझेदारी के तहत इरोज नाउ अपने मंच पर 11,000 फिल्में, संगीत वीडियो, ऑरिजनल वेब शो और विशेष वीडियो उपलब्ध कराएगा। ग्राहक इनमें से अपनी पसंद का वीडियो देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- झारखंड चार वर्षों में विकास की नई ऊंचाईयों पर: रघुवर दास

प्रमुख खबरें

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई

इधर डिफेंस डील, उधर इजरायल ने तुर्की-पाक को ठोका