बसपा ‘घोसी’ उपचुनाव से बाहर है, कार्यकर्ताओं को यह संदेश मिल गया है : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2023

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मंगलवार को होने वाले घोसी उपचुनाव से ‘दूरी बनाए’ रखने को कहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की वजह से घोसी विधानसभा सीट रिक्त हो गया था। उपचुनाव से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘बहन जी (बसपा प्रमुख मायावती) हमारी नेता हैं, बहन जी का आदेश है कि हम लोग पूरी तरह से उपचुनाव से दूर रहें।

अगर बहन जी ने हमसे कहा है कि हम चुनाव से दूर रहेंगे तो गांव तक में मौजूद हमारे कार्यकर्ता वही मानेंगे जो बहन जी कहेंगी।’’ पाल ने कहा, ‘‘जब हम लोग चुनाव से बाहर हैं तो इसमें वोट देने न देने की बात कहां से आ गयी। बहन जी का संदेश पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंच गया हैं कि हम चुनाव के बाहर हैं क्योंकि जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा और षडयंत्र किया जा रहा है। जब हमारी पार्टी चुनाव से बाहर हैं तो हमारे अपने मतदाता वोट कैसे डालेंगे? घोसी विधानसभा उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी ने यहां अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। अनुमान के मुताबिक, घोसी में लगभग 4.38 लाख मतदाताओं में से 90,000 मुस्लिम, 60,000 दलित और 77,000 अगड़ी जाति से हैं, जिनमें 45,000 भूमिहार, 16,000 राजपूत और 6,000 ब्राह्मण शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान