बीएसपी ने की प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

By दिनेश शुक्ल | Oct 02, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस छोड़ बीएसपी में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध को बीएसपी ने भांडेर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। महेन्द्र बौद्ध ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर पिछले दिनों बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली थी। शुक्रवार को जारी बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी कि गई प्रत्याशियों की सूची में सांची विधानसभा से इंजिनियर पूरनसिंह अहिरवार, ग्वालियर से हरपाल माँझी, ग्वालियर पूर्व से महेश बघेल, बमौरी से रमेश डाबर, सांवेर से विक्रम सिंह गहलोत, सुवासरा से शंकर लाल चौहान, मांधाता से डॉ. जितेन्द्र वासिंदे, ब्यावरा से गोपाल सिंह भिलाला, आगर से गजेन्द्र बंजरिया और भांडेर से महेन्द्र बौद्ध को प्रत्याशी बनाया है। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह