Chhattisgarh assembly elections के लिए बसपा ने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

रायपुर। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो मौजूदा विधायकों समेत नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में 2018 से कांग्रेस का शासन है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची मंगलवार देर रात जारी की गई, जिसमें एक महिला विधायक समेत दो मौजूदा विधायक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Bill: समर्थन के लिए केजरीवाल ने खड़गे-राहुल का किया धन्यवाद, दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने CM को घेरा

2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में बसपा ने 4.27 प्रतिशत वोट प्राप्त किया था तथा दो सीटें- जैजैपुर और पामगढ़ में जीत हासिल की थी, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी जेसीसी (जे) को 7.6 प्रतिशत वोट मिले थे। पार्टी ने पांच सीटें हासिल की थीं। इस बार के चुनाव में इनमें से किसी भी दल ने अब तक गठबंधन की घोषणा नहीं की है।

प्रमुख खबरें

मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज-लाइक्स नहीं: आलोचना पर Gautam Gambhir का करारा जवाब

दिल्ली में पुलिस का बड़ा क्लीनअप ड्राइव! वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे 18 विदेशी नागरिक गिरफ्तार!

Chhindwara Hospital के NICU में वॉर्मर मशीन से लगी आग, एक नवजात की मौत

Meghalaya का नोहकालिकाई जलप्रपात: Photography के शौकीनों के लिए जन्नत है यह Waterfall