BSP के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, रविवार को चेन्नई जाएंगी मायावती, समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

By अंकित सिंह | Jul 06, 2024

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद कार्यकर्ताओं से "शांति बनाए रखने" की अपील की और तमिलनाडु सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसे बेहद दुखद और चिंताजनक घटना बताते हुए मायावती ने कहा कि वह आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए रविवार को चेन्नई जाने की योजना बना रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Hathras Stampede पर Mayawati ने दिया बड़ा बयान, कहा- बाबा भोले समेत दोषियों के खिलाफ...

47 वर्षीय आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर में अपने घर के पास अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी छह बाइक सवार लोगों ने उन पर छुरी और दरांती से हमला कर दिया। चार हमलावर फ़ूड डिलिवरी एजेंट के वेश में थे। हमले के बाद आर्मस्ट्रांग को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चेन्नई के अतिरिक्त आयुक्त (उत्तर) असरा गर्ग ने कहा कि मामले के सिलसिले में आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता के कारण लोगों में बेचैनी, चिंता और गुस्सा है: Mayawati

आर्मस्ट्रांग ने पहले चेन्नई निगम पार्षद के रूप में कार्य किया था। मायावती ने आर्मस्ट्रांग को दलितों की 'मज़बूत आवाज़' बताया है। घटना के बाद, बसपा समर्थकों ने आर्मस्ट्रांग की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों ने हत्या को रोकने में विफलता के लिए एडीजीपी (खुफिया) को बर्खास्त करने की मांग की है और कहा है कि आर्मस्ट्रांग को राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाना चाहिए। बसपा इकाई ने यह भी आरोप लगाया है कि जिन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है वे असली अपराधी नहीं हैं और गहन जांच की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान