BITS पिलानी में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला BTech छात्र लखनऊ में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिट्स-पिलानी में दाखिला कराने के नाम पर एक महिला से 46 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में बीटेक के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी यशराज बाजपेयी (21) दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दाखिले और पंजीकरण शुल्क के नाम पर बैंक हस्तांतरण और नकद के जरिए पैसे लिए तथा पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए फर्जी दाखिला पत्र, रसीद और अन्य जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता से कुल 46 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने पीड़ित महिला की बेटी को बिट्स-पिलानी में दाखिला दिलाने का झांसा दिया था।

पुलिस ने बताया कि यशराज बाजपेयी और उसके साथियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का इस्तेमाल किया तथा इसी माध्यम से रकम का हस्तांतरण किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश

Kolkata में बाइक फिसलने के बाद रंगे फ्लाईओवरों पर लगाए गए road markers

Volkswagen और Skoda लाएंगे 2 नई EV, JSW के साथ 2028 तक भारत में होगी लॉन्चिंग

मच्छर की ताकत देख फ्रांस का 31 देशों के मुस्लिम पायलटों पर खुलासा! कर दिया होश उड़ा देने वाला ऐलान