बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार नहीं बुधवार को होती है शिव पूजा, श्रावण में जरूर जाएं

By कमल सिंघी | Jul 27, 2019

भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति प्राप्त करने का पवित्र माह श्रावण शुरू हो गया हैं। भगवान शिव की आराधना में अब शिव भक्त पूरी तरह लीन हो जाएंगे। पृथ्वी पर अनेक चमत्कारिक शिव मंदिर हैं। जहाँ श्रावण माह में शिव के दर्शन एवं पूजन वंदन करने का एक अलग ही महत्व हैं। आज हम आपको भगवान शिव के एक ऐसे  मंदिर के बारे में बताने जा रहें हैं जहाँ का इतिहास वर्षो पुराना हैं। जहाँ सोमवार को नहीं बल्कि बुधवार को शिव की पूजा होती हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव खुद भस्मासुर राक्षस से बचने के लिए आए थे। बताया जाता हैं कि आज भी यहां भगवान शिव का वास है।

इसे भी पढ़ें: मुरैना के शनिचरा मंदिर में खुद हनुमानजी लेकर आये थे शनि देव को

सोमवार नहीं बुधवार को होती हैं शिव पूजा-

देशभर के मंदिरों में भगवान महादेव की विशेष पूजा सोमवार को होती हैं। लेकिन लखनऊ का बुद्धेश्वर मंदिर एक मात्र ऐसा मंदिर हैं जहाँ पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक तथा महाआरती बुधवार को होती हैं। इतना ही नहीं यहाँ पर श्रावण माह में भी बुधवार को ही भगवान शिव की पूजा होती हैं और श्रावण माह में आने वाले हर बुधवार को बुद्धेश्वर मंदिर में भव्य मेला लगता हैं।

 

भस्मासुर से बचने के लिए यहीं छुपे थे महादेव-

लखनऊ के ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता हैं कि पहले यहाँ एक गुफा थी। जब भगवान शिव से वरदान पाकर भस्मासुर नामक राक्षस भगवान शिव का ही वध करना चाह रहा था तो भगवान शिव भस्मासुर से बचने के लिए इसी गुफा में कई दिनों तक छिपे रहे थे। जिसके बाद से ही यहाँ भगवान शिव का वास माना जाता हैं। आज यहाँ भगवान शिव का विशाल मंदिर बना हुआ हैं। 

इसे भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद चाहिए तो चले आइए केरल के गुरुवायुर मंदिर

इसलिए बुधवार को होती हैं यहाँ शिव पूजा-

लखनऊ का बुद्धेश्वर महादेव मंदिर भारत का सम्भवतः पहला ऐसा शिव मंदिर होगा जहाँ भगवान शिव की विशेष पूजा बुधवार को की जाती हैं। बुधवार को पूजा करने को लेकर भी यहाँ इतिहास जुड़ा हुआ हैं। बताया जाता हैं कि त्रेतायुग में जब लक्ष्मण भगवान राम और सीता को जब चित्रकूट छोड़ने जा रहे थे तब यहाँ से गुजरते समय उन्होंने भगवान शिव का मंदिर देखा और पूजा करने का मन बनाया। भगवान राम ने शिवजी की विशेष पूजा की थी। उस दिन वार बुधवार था। तब से यहाँ पर बुधवार को शिव पूजा करने की परम्परा शुरू हुई।

 

यहाँ मिलती हैं बौद्धिक शांति, जरूर जाएं श्रावण हैं-

लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण माह में पूजा-अर्चना करने अवश्य जाना चाहिए। श्रावण में यहाँ भगवान शिव हर मुराद पूरी करते हैं। कहाँ जाता हैं कि यहाँ भगवान शिव की बुधवार को विशेष पूजा करने से मन को बौद्धिक शांति प्राप्त होती हैं। मंदिर में पाँच बुधवार की पूजा करने से भगवान शिव बड़ी से बड़ी मनोकामना पूरी करते हैं।

 

- कमल सिंघी

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

WSK Super Masters: 11 साल की Atika ने मुश्किल हालात में रचा इतिहास, लहराया भारत का परचम

ISL 2026: ईस्ट बंगाल की धमाकेदार शुरुआत, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-0 से हराया

Pro League में भारत की लगातार हार से बढ़ी चिंता, विश्व कप से पहले सुधार की जरूरत

T20 World Cup: सुनील गावस्कर की अभिषेक शर्मा को सलाह, विश्व कप में फार्म वापसी पर जोर