रिजर्व बैंक जारी करेगा डिजिटल रूपया, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की संभावना

By अनुराग गुप्ता | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार डिजिटल रुपया लॉन्च करेगी। डिजिटल रुपया को साल 2022-23 में रिजर्व बैंक (आरबीआई) जारी करेगा। इससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि डिजिटल रूपया के लिए ब्लॉकचेन और अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। 

वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय और निजी निवेश में हुए सुधार के दम पर निवेश का एक सक्षम दौर दोबारा शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि साल 2014 से ही सरकार का ध्यान गरीबों एवं वंचितों पर है। सरकार मध्यवर्ग के लिए भी जरूरी पारिस्थितिकी मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

Connaught Place Violence Case | अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा सख्त, अर्धसैनिक बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, हरियाणा पुलिस ने सीमेंट के ब्लॉक लगाकर रोके रास्ते