Budget 2024: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 2014 से पहले के वक्त के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र लाएगी सरकार

By अंकित सिंह | Feb 01, 2024

अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य में कई विकास-सक्षम सुधारों की आवश्यकता है। राज्य सरकारों द्वारा मील के पत्थर से जुड़े सुधारों का समर्थन करने के लिए इस वर्ष 50-वर्षीय ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं। उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान सकल घरेलू उत्पाद का 5.8% है, नाममात्र वृद्धि अनुमान में कमी के बावजूद बजट अनुमान में सुधार हुआ है। 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि घरेलू पर्यटन के उत्साह को संबोधित करने के लिए, लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य में कई विकास-सक्षम सुधारों की आवश्यकता है। राज्य सरकारों द्वारा मील के पत्थर से जुड़े सुधारों का समर्थन करने के लिए इस वर्ष 50-वर्षीय ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1% रहने का अनुमान है। 

इसे भी पढ़ें: 'विश्वशक्ति के रूप में उभरा भारत', निर्मला सीतारमण ने कहा- हमारे लिए GDP का अर्थ गवर्नेंस, परफॉर्मेंस और डेवलपमेंट

उन्होंने कहा कि एफडीआई 'फर्स्ट डेवलप इंडिया' है... 2014 से 2023 के दौरान एफडीआई प्रवाह 596 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो एक स्वर्ण युग का प्रतीक है। यह 2005 से 2014 के बीच एफडीआई प्रवाह का दोगुना था। निरंतर एफडीआई के लिए, हम विदेशी भागीदारों के साथ द्विपक्षीय निवेश संधियों पर बातचीत कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश करेगी। उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान सकल घरेलू उत्पाद का 5.8% है, नाममात्र वृद्धि अनुमान में कमी के बावजूद बजट अनुमान में सुधार हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी