कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का बजट आवंटन 24 फीसद बढ़ा कर 728 करोड़ रूपये किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2020

नयी दिल्ली। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय को नये वित्त वर्ष में 727.62 करोड़ रूपये का आवंटन किया जाएगा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 24 फीसदी अधिक है। वर्ष 2020-21 के लिए पेश किये गये बजट में ऐसा कहा गया है। इस मंत्रालय को 2019-20 के लिए 586.34 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया था और बाद में इसे संशोधित कर 576 करोड़ रूपये कर दिया गया था।

शनिवार को संसद में पेश किये गए बजट आवंटन में 66 करोड़ रूपये भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के लिए तय किये गये है, जबकि भारतीय दिवाला एवं शोधन क्षमता बोर्ड के लिए 44.60 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं।

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू