Budget 2024: भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि संरचनात्मक सुधारों, जन-समर्थक कार्यक्रमों और रोजगार के अवसरों ने अर्थव्यवस्था को नई ताकत देने में मदद की। वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 5.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2021-22 में हमने 9.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

वित्त मंत्रालय ने अपनी नवीनतम मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन साल में मौजूदा 3.7 लाख करोड़ डॉलर से पांच लाख करोड़ डॉलर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। इसमें यह भी कहा गया है कि भारत अगले छह से सात वर्षों में (2030 तक) सात लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रख सकता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में 6 महीने में नाबालिगों के 60,000 प्रसव, Suvendu Adhikari ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Bhaum Pradosh Vrat 2026: इस दिन है सितंबर का पहला भौम प्रदोष, Lord Shiva और Hanuman जी की बरसेगी विशेष कृपा

Saharanpur Collectorate: मस्जिद गिराए जाने के बाद ASI ने किया ऐतिहासिक कुएं का निरीक्षण, Lakhuri Bricks से जुड़ी प्राचीनता

Gauhati University में CP Radhakrishnan ने किया ₹110 Cr Infrastructure Projects का शिलान्यास