By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि आम बजट जनता को नए वादों के साथ जनता को लुभाने के लिए लाया गया है। आम बजट पर मायावती ने ट्वीट किया है, संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट नए वादों के साथ जनता को लुभाने के लिए लाया गया है, जबकि गतवर्षों के वादों व पुरानी घोषणाओं आदि के अमल को भुला दिया गया है, यह कितना उचित। केन्द्र बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की आत्महत्या जैसी गंभीर चिन्ताओं से मुक्त क्यों?’’