Summer Vacation में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, Thailand-Vietnam की Flights हुईं सस्ती

By दिव्यांशी भदौरिया | May 18, 2026

समर वेकेशन में आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। अक्सर विदेश जाने का सपना इसलिए अधूरा रह जाता है कि फ्लाइट की टिकट खूब महंगी होती है। अब आप अपने पार्टनर के साथ सस्ती टिकट में विदेश घूमने जा सकते हैं। असल में दिल्ली से विदेश जाने वाली कई फ्लाइट की टिकट सस्ती हो गई है। ऐसे में आप अभी से आने-जाने की टिकट बुक कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में उन खूबसूरत विदेशी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सस्ते में टिकट बुक कर पाएंगे।

अगर आप काफी समय से थाइलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां पर मई-जून के महीने में जा सकते हैं। भारतीय लोगों के लिए यह जगह सबसे सस्ती विदेशी टूरिस्ट प्लेस में से एक है। दिल्ली से थाइलैंड की टिकट प्राइस इस समय करीब 12 हजार रुपये तक पहुंच गई है। जहां पहले 15 हजार रुपये तक आपको एक तरफ रुट का देना पड़ता था और अब यह काफी सस्ता है। आप पहले ही आने-जाने की टिकट बुक कर सकते हैं।

- थाईलैंड में सबसे ज्यादा फेमस बीच, शॉपिंग, स्ट्रीट फूड और नाइटलाइफ के लिए अच्छी मानी जाती है।

मलेशिया

जिन लोगों मॉर्डन सिटी और नेचर दोनों जगह घूमना पसंद हैं, तो उनके लिए मलेशिया सबसे अच्छी जगह है। मलेशिया अपनी खूबसूरत इमारतों के लिए जाना जाता है। दिल्ली से मलेशिया की फ्लाइट मई-जून में 12 हजार रुपये से 14 हजार रुपये तक भी जा सकते हैं, जबकि इसका प्राइस अधिकतम 20 हजार रुपये से ऊपर ही रहता है। समर वेकेशन में परिवार के साथ या पार्टनर के साथ मलेशिया जा सकते हैं, पहले से ही बुकिंग कर लें।

वियतनाम

अगर आप वियतनाम जाने का प्लान बना रहे हैं, तो गर्मियों की छुट्टियों में जा सकते हैं। यहां का स्ट्रीट फूड, खूबसूरत पहाड़ और हैलॉन्ग बे जैसी जगहों के लिए जा सकते हैं। यह भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा बजट में घूमने वाली विदेशी जगह है। वियतनाम में घूमना बेहद सस्ता पड़ेगा, क्योंकि इस समय यहां की फ्लाइट भी 12 हजार रुपये से 14 हजार रुपये तक टिकट मिल जाएगी। 

प्रमुख खबरें

PM Modi in Norway: द्विपक्षीय वार्ता में Green Energy और Trade पर बनी सहमति, संबंधों में नया दौर

Heatwave Alert: गर्मी का तोड़ है ये देसी ड्रिंक, घर पर बनाएं ऐसे गुलाब शरबत और पाएं Instant Relief

Ketu Parvat In Palmistry: अपनी हथेली में अभी देखें केतु पर्वत, जानें किस्मत में Success है या संघर्ष

Punjab में Education Revolution! CM Mann ने 72 शिक्षकों को Special Training के लिए Finland भेजा।