केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम: रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि संसद में पेश किया गया बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के त्रिनगर इलाके में स्थानीय निवासियों के साथ एक कार्यक्रम में बजट प्रस्तुति देखने के बाद पत्रकारों से कहा कि बजट हर वर्ग को ध्यान में रखता है और व्यापार एवं व्यवसाय के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देता है।

गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश का ‘शानदार’ बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटन एक सराहनीय प्रयास है, जिससे उन्हें आपातकालीन प्रतिक्रिया अवसंरचना को मजबूत करने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने 2026-2031 के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट भी पेश की।

सीतारमण ने लोकसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाता रहेगा। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 पेश कर इतिहास रच दिया, क्योंकि उन्होंने लगातार नौवां बजट पेश किया और सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहने वाली कंद्रीय मंत्री बन गईं।

प्रमुख खबरें

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें