Parliament Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत, आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

By रितिका कमठान | Jan 31, 2025

संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से हो रही है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण सुबह 11 बजे होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10.30 बजे संसद पहुंचेंगे। बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा।

बता दें कि इस बार बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलने वाला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पांच फरवरी को कार्यवाही नहीं होगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होने वाला है। 

 

आज होगी अहम बैठक

जानकारी के मुताबिक 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर जेपीसी की बैठक का आयोजन भी आज 31 जनवरी को ही किया जाएगा। दोपहर तीन बजे स मुद्दे को लेकर गठित जेपीसी के प्रमुख पीपी चौधरी ने इस बैठक को बुलाया है।

 

जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक

वहीं संसद सत्र के पहले दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी सांसदों की बैठक दोपहर 1.30 बजे बुलाई है।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?