बजट से आवास क्षेत्र को मिलेगी गति, बिल्डर अपनी छवि बेहतर करें: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अंतरिम बजट की घोषणाओं का जिक्र करते हुए बुधवार को को इससे रीयल एस्टेट क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब बिल्डरों को अपनी साख बेहतर बनाने के लिये काम करना चाहिये। क्रेडाई द्वारा यहां आयोजित रीयल एस्टेट सम्मेलन को संबोधित करते हुये मोदी ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत तेजी से काम कर रही है ताकि 2022 तक सभी को घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की रैली में ममता, नायडू समेत अन्य विपक्षी नेता हुए शामिल

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में रीयल एस्टेट क्षेत्र के फायदे के लिये और भी कई घोषणायें की गई हैं। किराये से होने वाली आय पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) की छूट सीमा को 1.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.4 लाख रुपये कर दिया गया है। आवासीय आय पर दी जाने वाले छूट को भी अब खुद के इस्तेमाल के लिये रखे जाने वाले एक मकान से दो मकानों के लिये कर दिया गया है। आवासीय संपत्ति की बिक्री से होने वाले पूंजीगत लाभ का अब एक के बजाय दो मकान में निवेश की अनुमति दे दी गई है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार- साढे चार साल के दौरान रीयल एस्टेट क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये गंभीर प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से रीयल एस्टेट क्षेत्र में कालेधन के इस्तेमाल पर अंकुश लगा है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस फैसले से शुरू में कुछ समस्यायें आई हैं क्योंकि उन्होंने समय से आगे रहते हुए काम किया है।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?