ऐसे समाज का निर्माण करें जिसमें महिलाओं का अधिक सम्मान हो: राष्ट्रपति मुर्मू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गापूजा के पावन अवसर पर रविवार को देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे एक ऐसे समाज के निर्माण की अपील की, जिसमें महिलाओं को और अधिक सम्मान मिले तथा ये (महिलाएं) राष्ट्रनिर्माण में समान रूप से योगदान करने में सक्षम हों। मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, ‘‘दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी को उनकी 152 वी जयंती पर याद कर रहा देश, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा हैं और इनकी पूजा नारी-शक्ति के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का अवसर भी है तथा सही अर्थों में उसी समाज को आधुनिक, विकसित और न्याय पूर्ण माना जा सकता है, जहां हर स्तर पर नारी सशक्तीकरण का वातावरण हो। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा के नौ रूप, प्रकृति की असीम शक्ति का प्रतीक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि दुर्गा पूजा के माध्यम से हमारे समाज में एकता और भाईचारे की भावना सुदृढ़ हो। हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जिसमें महिलाओं का और अधिक सम्मान हो और वे राष्ट्र निर्माण में समान रूप से योगदान करने में सक्षम हों।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जगत जननी मां दुर्गा से मेरी प्रार्थना है कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे और सभी देशवासी खुशहाली और समृद्धि का जीवन जीते रहें।

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच