पाकिस्तान में इमारत में लगी आग, चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भीड़-भाड़ वाले बाजार इलाके में शुक्रवार को एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से चार बच्चों समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन विभाग ने यह जानकारी दी। पंजाब प्रांत के आपातकालीन सेवा विभाग के मुताबिक फैसलाबाद शहर के मोंटगोमरी बाजार इलाके की इमारत में शुक्रवार तड़के आग लग गई। यह इलाका लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है।

इसे भी पढ़ें: उद्धव की शिवसेना ने शिंदे का उड़ाया मजाक, कहा- दशहरा रैली में पढ़ी मोदी-शाह चालीसा

प्रवक्ता ने कहा कि इमारत में केवल एक परिवार के रहने की बात कही जा रही है और संभवत: शार्ट-सर्किट होने के कारण यह आग लगी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने इस दुखद घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर