बुलंदशहर हिंसा: पुलिस निरीक्षक पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

बुलंदशहर, (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कथित गो हत्या की घटना को लेकर पिछले साल तीन दिसंबर को भड़की हिंसा के दौरान पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी कलुआ को सोमवार रात एक बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 30 हो गई है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर मामले में इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार  

जिले के महवा गांव के पास एक खेत में गाय का शव मिलने के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में निरीक्षक और एक युवक की मौत हो गई थी। चिंग्रावती पुलिस चौकी पर हिंसा के बाबत स्याना थाने में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में नामजद एक मुख्य संदिग्ध बजरंग दल का स्थानीय नेता योगेश राज है। वह अब भी फरार है, जबकि सेना के जवान जितेंद्र मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह हिरासत में है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह