बुल्गारिया के सांसदों ने देश की गठबंधन सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

सोफिया (बुल्गारिया)। बुल्गारिया के सांसदों ने देश की गठबंधन सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिससे मध्यमार्गी प्रधानमंत्री पद से हट सकते हैं और बाल्कन देशों द्वारा यूरोपीय संघ से जुड़ने के प्रयासों को झटका लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: आरबीआई गवर्नर ने कहा, मुद्रास्फीति की लगातार ऊंची दर प्रमुख चिंता का कारण: एमपीसी बैठक ब्योरा

दक्षिणपंथी विपक्षी दल जीईआरबी ने सरकार पर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने और महंगाई बढ़ाने के लिए जिम्मेदार गलत आर्थिक नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए गत सप्ताह प्रस्ताव पेश किया था। यह अविश्वास प्रस्ताव 123-116 से पारित हो गया और सभी ने मतदान में हिस्सा लिया। हार्वर्ड से पढ़ाई करने वाले प्रधानमंत्री किरिल पेत्कोव ने दिसंबर में गठबंधन सरकार बनाई थी।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर