हिमालय की के2 चोटी पर चढ़ाई के दौरान बुल्गारिया के पर्वतारोही की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

सोफिया (बुल्गारिया)। विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी हिमालय पर्वत श्रृंखला के2 पर चढ़ाई करने गया बुल्गारिया का एक पर्वतरोही मृत मिला है। बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि दुर्गम एवं ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करने में माहिर अतानास स्कातोव (42) का शव शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के एक हेलिकॉप्टर से नजर आया था जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि हो गई। बुल्गारिया के राष्ट्रीय रेडियो ने इस पर्वतारोहण अभियान के नेपाली आयोजक के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि स्कातोव बेस शिविर पर जाने के लिए उतरते समय रस्सी बदलते वक्त गिर गए होंगे। इसमें बताया गया कि वह करीब 7,400 मीटर की ऊंचाई से गिरे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर टूटने से तबाही, प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया

वर्ष 2017 में स्कातोव हर महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले दुनिया के पहले वेगन (जो पशुओं से प्राप्त होने वाले उत्पाद मसलन अंड़े, मांसाहार अथवा दुग्ध उत्पाद का सेवन नहीं करते हैं) व्यक्ति बने थे।

प्रमुख खबरें

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू