UP में जारी है सांड पर राजनीति, Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर लगाया यह आरोप

By अंकित सिंह | Aug 18, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'पार्टी के आयोजन को पटरी से उतारने के लिए मुख्यमंत्री (योगी आदिनाथ) के आदेश पर' उत्तर प्रदेश के बांदा और फतेहपुर जिलों के बीच कई स्थानों पर सांड छोड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनका काफिला फ़तेहपुर के रास्ते में सांडों से टकराने की कई घटनाओं से बचा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बांदा और फ़तेहपुर के बीच कई स्थानों पर मेरा काफिला सांडों से टकराते-टकराते बचा। सांडों को भाजपा ने छोड़ा था, उन्हें मुख्यमंत्री के आदेश पर डीएम द्वारा फतेहपुर में पार्टी के कार्यक्रम को पटरी से उतारने के लिए छोड़ा गया था। 

इसे भी पढ़ें: CM Yogi ने विधानसभा में अपनी स्पीच के दौरान Shivpal Yadav पर कसा तंज, फिर जताई सहानुभूति

विधानसभा में भई उठा था मुद्दा

विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई, जलभराव, किसानों तथा आवारा पशुओं के मुद्दे पर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था। अखिलेश ने आवारा पशुओं के मुद्दे को उठाते हुए सरकार से सवाल किया, ‘‘आप इस पर काम क्यों नहीं कर रहे हैं। क्या आपके पास बजट की कमी है। अगर कुछ नहीं हो सकता है तो कम से कम आवारा सांड से जनता को बचाने के लिए सांड सफारी ही बना लें।’’ योगी ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर भारत की खेती की बात होती है तो नेता विरोधी दल, उससे बाड़ी शब्द भी जुड़ता है। पशुपालन भी उसका पार्ट है। और जिस सांड़ की आप बात कर रहे हैं न वो भी उसी का हिस्सा है। आपके समय में वो बूचड़ खाने के हवाले होता था, हमारे समय में यही पशु धन का पार्ट बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह