Madhya Pradesh में BJP कार्यकर्ता पर हमला करने वाले शख्स के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई

By रेनू तिवारी | Dec 14, 2023

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ता देवेन्द्र ठाकुर पर हमला करने के आरोपी व्यक्ति के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का आदेश दिया। आरोपों के मुताबिक, आरोपी की पहचान फारुख राईन के रूप में हुई है, जिसने बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया, जिसमें देवेंद्र ठाकुर का हाथ कट गया।

आरोपी फारुख राइन, जिसे मिन्नी के नाम से भी जाना जाता है, ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर का हाथ काट दिया, जिसके कारण अधिकारियों के आदेश पर उसके घर पर बुलडोजर लाया गया। देवेन्द्र ठाकुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय भी उन्हें देखने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें: IND vs SA: भारत को बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार ने आरोपी का घर तोड़ने का आदेश दिया। अपने पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राज्य में संपत्तियों को ध्वस्त करने का यह मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहला आदेश था। भाजपा ने चुनावों में जीत हासिल की और मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर को खारिज करते हुए 230 सदस्यीय सीटों में से 163 सीटें हासिल कीं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय