कांग्रेस ने सीएम योगी को बताया बुल्डोजरनाथ, कहा-युवाओं के सपनों को रौंद रही सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2021

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को बुल्डोजरनाथ की संज्ञा देते हुए रविवार को कहा कि उनकी विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है। कांग्रेस ने यह आरोप पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित होने वाली पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ के आयोजन की अनुमति देने से पुलिस के इनकार के एक दिन बाद लगाया है। प्रदेश कांग्रेस में सिलसिलेवार ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा बुल्डोजरनाथ की विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है। कभी पेपर लीक करके, कभी भर्ती न निकाल कर, कभी लाठी बरसा कर। इस बार तमाम बहादुर लड़कियों के सपनों पर योगी की महिला विरोधी सोच का ​बुल्डोजर चला है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद बोले- राहुल गांधी ही होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो तो लड़कियां भी दौड़ेंगी। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति निरस्‍त किए जाने के बाद शनिवार की शाम को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पुलिस आयुक्‍त के कैंप कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति इसलिए नहीं मिली क्योंकि प्रदेश की लड़कियों का झुकाव कांग्रेस की तरफ दिख रहा है। कांग्रेस महासचिव एवं उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देश पर पार्टी को रविवार को राजधानी के गौतमपल्‍ली थाना इलाके के 1090 चौराहे से लड़कियों की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करना था। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अनुमति निरस्त होने के बावजूद बहुत सी लड़कियां रविवार की सुबह 1090 चौराहे पर पहुंची और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने पीटीआई- से शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने मैराथन दौड़ की अनुमति मांगी थी लेकिन इजाजत नहीं दी गई तो वे लोग इसके विरोध में प्रदर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे मैराथन दौड़ न करें बल्कि ‘बंद स्थान’ पर कोई कार्यक्रम कर लें जिसकी अनुमति दे दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश