ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2026

ईरान की धमकी के बीच अमेरिका में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है और यह फायरिंग हुई है वाइट हाउस के ठीक पास जहां उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे। आधी रात के बाद अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मौजूद लिफाई पार्क के पास अचानक गोलियों की आवाज गूंजती है। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका घिर जाता है। सायरन बजने लगते हैं और हर एजेंसी एक्टिव हो जाती है। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचती है। पूरे इलाके को सील कर दिया जाता है। हर आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया जाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह होती है कि ना ही कोई घायल हुआ, ना ही कोई हमलावर पकड़ा गया और ना ही कोई साफ वजह सामने आई। सबसे बड़ी बात जब भी यह फायरिंग हुई तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे। यानी बहुत सटीक यह निशाना यह टारगेट करने की कोशिश की गई। ईस्टर वीकेंड की वजह से वह अपने आधिकारिक आवास में थे। यानी खतरा अगर था तो यह बेहद करीब था।

इसे भी पढ़ें: ईरान युद्ध में छा गए जयशंकर, रूस भी हुआ फैन, ट्रंप हैरान!

अमेरिकी एयरबेस पर भी अलर्ट बढ़ा दिया गया। यानी खतरा अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है और अब वो राष्ट्रपति के घर तक पहुंच चुका है। दुनिया की सबसे एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम सबसे सुरक्षित माने जाने वाला इलाका भी अब टारगेट पर है। अगर वहां भी फायरिंग हो जाए तो यह सिर्फ एक घटना नहीं यह एक चेतावनी है। क्या अमेरिका की सुरक्षा में सेंध लग चुकी है? क्या आने वाले दिनों में बड़ा हमला हो सकता है?  फिलहाल हमलावर फरार हैं। जांच जारी है और वाइट हाउस के चारों तरफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए