Political Crisis in Nepal: गोली, नौजवानों की आंदोलन वाली बोली, अब दुबई भागने की फिराक में PM ओली

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

बीते 24 घंटे नेपाल के लिए काफी भयानक रहे। नेपाल में पूरे दिन बवाल के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा बैन अब वापस ले लिया गया है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील की। जिस बीच प्रधानमंत्री ओली ये वचन दे रहे थे कि किसी भी कीमत पर सोशल मीडिया पर लगा बैन वो वापस नहीं लेंगे। उन्होंने तो ये तक कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। इन सब के बीच जब तनाव पिछले 24 घंटों में गहराता नजर आया तो केपी शर्मा ने यू टर्न ले लिया। केपी शर्मा ओली की सरकार ने फैसला वापस ले लिया। सरकार ने प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने को कहा। तोड़फोड़, आगजनी की घटनाओं की जांच के आदेश दिए। हिंसक प्रदर्शन पर पीएम ओली ने कहा कि सरकार लोगों के इस बैन का असल उद्देश्य में असफल रही। 

दुबई भागने वाले हैं ओली?

सरकार के प्रयासों और युवा पीढ़ी के बीच अस्पष्टता के कारण अप्रिय घटना हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सोशल मीडिया के उपयोग पर अंकुश लगाने के पक्ष में नहीं है तथा इसके उपयोग के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। चूँकि हमें विश्वास है कि हमारे बच्चे और पीढ़ियाँ अपनी माँगें शांतिपूर्वक रखेंगी, इसलिए विरोध प्रदर्शनों में विभिन्न हित समूहों की घुसपैठ से उत्पन्न स्थिति के कारण नागरिकों की मृत्यु जैसी दुखद स्थिति उत्पन्न हुई। सरकार जेन-जी पीढ़ी द्वारा रखी गई माँगों के प्रति नकारात्मक नहीं थी। हम जेन-जी पीढ़ी की माँगों को सुन रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने 15,000 ODI रन के बाद कहा: टीम की जीत प्राथमिकता, रिकॉर्ड नहीं

Myanmar सेना का Rakhine में बड़ा हमला, बाजार पर बमबारी से 49 की मौत

भाजपा उत्तर भारत में इसलिए सफल क्योंकि उसने ‘भगवान राम को हथिया लिया’: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Asian Games Archery: धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे