UP Metro Exam 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो में 439 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए आवेदन की लास्ट डेट

By अनन्या मिश्रा | Apr 02, 2024

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा जूनियर इंजीनियर, स्टेशन कंट्रोलर-कम-ट्रेन ऑपरेटर, मेंटेनर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न कार्यकारी और गैर कार्यकारी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इन सभी पदों पर आवेदन प्रोसेस शुरू हो गया है। वहीं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट lmrcl.com पर विजिट कर सकते हैं। ऐसे में आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 19 अप्रैल 2024 है।

बता दें कि इस एग्जाम का आयोजन 11 से 14 मई 2024 तक हो सकता है। इस भर्ती के जरिए यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में कुल 439 कार्यकारी और गैर-कार्यकारी पदों को भरना है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए 30 अप्रैल 2024 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन फीस

इस एग्जाम के लिए ईडब्ल्यूएस, यूआर और ओबीसी उम्मीदवारों को 1180 रुपये GST समेत आवेदन फीस देना होगा। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 826 रूपए GST के साथ शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lmrcl.com पर जाएं।

फिर होमपेज पर मौजूद करियर लिंक पर क्लिक करें और 'रिक्रूटमेंट 2024' पर क्लिक करें।

इसके बाद कार्यकारी/गैर-कार्यकारी पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन फीस का भुगतान करें।

फिर आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें औऱ भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

प्रमुख खबरें

BJP विस्तार से Article 370 हटाने तक, गृह मंत्री Amit Shah का ऐसा रहा राजनीतिक सफर

झाबुआ में लोकायुक्त की कार्रवाई, वेतन बिल पास करने के लिए घूस लेते Clerk पकड़ाया

Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान कल, 182 उम्मीदवार मैदान में

India दौरा पूरा कर रवाना हुए Marco Rubio, आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं को बताया अहम