बुमराह को आस्ट्रेलियाई वनडे और न्यूजीलैंड दौरे से विश्राम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

सिडनी। बेहतरीन फार्म में चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला और उसके बाद के न्यूजीलैंड दौरे से विश्राम दिया गया है और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। बुमराह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 21 विकेट लेकर भारत की 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभायी थी। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘गेंदबाजों पर कार्यभार को ध्यान में रखते हुए उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले पर्याप्त विश्राम देने का फैसला किया गया। 

यह भी पढ़ें: मिशेल स्टार्क का विराट कोहली ने किया समर्थन, कहा- आलोचना ना करो

कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला में पहली जीत के बाद तेज गेंदबाजों के कार्यभार को व्यवस्थित करने पर जोर दिया था जिसके बाद बुमराह को विश्राम देने का फैसला किया गया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा जिसका पहला मैच शनिवार को खेला जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे में भारतीय टीम पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह