मुंबई इंडियन्स के कोच शेन बांड ने जसप्रीत बुमराह को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

अबुधाबी। मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने खुलासा किया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नये जोश के साथ नयी गेंद थामी और अपनी चिरपरिचित यार्कर की क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अब तक के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। बुमराह शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लिये और अपनी टीम की 57 रन से जीत में अहम भूमिका निभायी। यह पहला अवसर था जबकि इस 26 वर्षीय तेज गेंदबाज को नयी गेंद सौंपी गयी थी और उन्होंने निराश नहीं किया तथा 20 रन देकर चार विकेट लिये जिसमें स्टीव स्मिथ का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के लाल गेंद के अभ्यास को लेकर चिंतित नहीं हैं टिम पेन

बांड ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी का अगुआ टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से नाखुश था और वह उस तरह की छाप छोड़ना चाहता था जैसा कि उस जैसे गेंदबाज से उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत रॉयल्स के खिलाफ वास्तव में अपनी यार्कर पर ध्यान देना चाहता था। वह अपने मजबूत पक्ष का उपयोग करना चाहता था। वह अपने बाउंसर का इस्तेमाल करना चाहता था जैसा कि वह अमूमन करता है। ’’ बांड ने कहा, ‘‘यह उसका मजबूत पक्ष है। अगर वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं है तो वह एक नये स्तर पर वापसी करने का इरादा रखता है। मैंने आईपीएल के जरिये जितना जितना बुमराह को समझा, वह हर अगले मैच में पहले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

Suvendu Adhikari ने दी चेतावनी, कश्मीर पर विवादित नारे लगाने पर होगी गिरफ्तारी

Akhilesh Yadav ने Shamli में Ankit Baliyan हत्याकांड पर BJP को घेरा

Hockey World Cup: भारत ने 52 साल बाद रचा इतिहास, कोच Sjoerd Marijne बोले चक दे इंडिया