Vastu Tips: रोज शाम जलाएं कपूर-गुग्गल, ये अचूक Home Remedy घर में भर देगा Positive Vibes और शांति

By अनन्या मिश्रा | Feb 23, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच अक्सर हम घर में भारीपन और थकान महसूस करते हैं। कई बार बिना किसी बीमारी के भी परिवार के सदस्य सुस्त और आलस भरे लगते हैं। साथ ही चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं। लेकिन वास्तु और आयुर्वेद के मुताबिक यह घर में जमा 'रुकी हुई एनर्जी' या फिर सूक्ष्म कीटाणुओं का असर हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर से निगेटिव एनर्जी को हटाने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Tarot Horoscope Today: इन 3 राशियों की Life में बड़ी उथल-पुथल, Cards बता रहे कैसा रहेगा आपका दिन

वैज्ञानिक आधार

जब हम साथ में कपूर और गुग्गल जलाते हैं, तो इससे निकलने वाला धुआं एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। यह घर के कोनों में छिपे सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट कर देता है। जो सर्दी-खांसी और सांस संबंधी बीमारियों की वजह बनते हैं। खासकर मानसून और बदलते मौसम में इसका इस्तेमाल 'एयर प्यूरीफायर' की तरह काम करता है।

ऐसे बाहर निकालें निगेटिव एनर्जी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के कुछ कोनों में ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। इससे कलह और आर्थिक तंगी महसूस होने लगती है। शाम के समय जब दिन और रात मिल रहे होते हैं, तो पीतल के बर्तन या मिट्टी के दीपक में कपूर जलाकर उस पर थोड़ा सा लोबान और गुग्गल डालें। इसका धुआं पूरे कमरे में खासकर अलमारियों के पीछे और अंधेरे कोने में दिखाना चाहिए। माना जाता है इस धुएं की सुगंध से घर की 'बुरी नजर' और निगेटिव वाइब्स फौरन बाहर निकल जाती हैं।

जानिए जलाने की सही विधि

सबसे पहले दो भीमसेनी शुद्ध कपूर लें। इसको जलाकर उस पर पिसा हुआ गुग्गल और लोबान डालें। ध्यान रखें कि धुआं ज्यादा न हो, बस हल्की सुगंध और हल्की धुंध घर में फैलनी चाहिए। इसको जलाने के बाद थोड़ी देर के लिए खिड़कियां खोल दें, जिससे कि घर में शुद्ध हवा का संचार हो सके।

प्रमुख खबरें

गृह मंत्रालय की Demography Committee पर Congress का आरोप, एजेंडा दुर्भावनापूर्ण

कलकत्ता हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका! नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्मीदवारी बरकरार!

India Win Trap Shooting Gold In Asian Games | 48 साल का सूखा खत्म! Neeru Dhanda ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतकर रचा नया इतिहास

Election Commission के फैसलों पर उठे सवालों वाली याचिका पर Supreme Court अगले हफ्ते करेगा सुनवाई