Dry Eye Syndrome: आंखों में जलन-चुभन है ड्राई आई का संकेत, तुरंत जानें बचाव और असरदार इलाज

By अनन्या मिश्रा | Oct 07, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ड्राई आई सिंड्रोम आम समस्या बन गई है। हालांकि यह परेशानी तब होती है, जब आंखों में आंसू पर्याप्त मात्रा में नहीं बनते हैं। या फिर आंसुओं की परत जल्दी सूख जाती है। इसकी वजह से आंखों की सतह पर सूजन, जलन और परेशानी महसूस होती है। हालांकि पहले इसको सिर्फ उम्र से जुड़ी परेशानी माना जाता था। लेकिन अब डिजिटल उपकरणों और बदलती लाइफस्टाइल ने ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या युवाओं में भी तेजी से बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: Women Health: पीरियड्स में ये 3 गलतियां सेहत पर पड़ सकती हैं भारी, जानें कैसे बचें इन गंभीर भूलों से

अक्सर मरीजों को आंखों में चुभन, जलन, तेज रोशनी में असुविधा, धुंधला दिखाई देना और आंखों से ज्‍यादा पानी आना जैसी शिकायत होती है। कई लोग इसको आंसुओं की एलर्जी समझ बैठते हैं। लेकिन यह ड्राई आई का लक्षण हो सकता है। अगर समय रहते इस समस्या को न पहचाना जाए, तो यह कॉर्निया पर घाव और कभी-कभी आंखों की रोशनी को प्रभावित करने वाली समस्याएं पैदा कर सकता है।

ड्राई आई की समस्या को डायग्‍नोज करने के लिए कई तरह के टेस्ट भी किए जाते हैं। इनसे आंसुओं की स्थिरता और मात्रा का पता लगाया जाता है। सही पहचान के बाद इसका इलाज असरदार और आसान तरीके से किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ड्राई आई सिंड्रोम से बचाव के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए ड्राई आई सिंड्रोम से बचाव के उपाय

ड्राई आई की समस्या से राहत पाने के लिए लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करना मददगार साबित हो सकता है।

आई ड्रॉप्स का करें इस्‍तेमाल

आप नियमित रूप से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स या आर्टिफिशियल आंसू इस्तेमाल करना इस समस्या से बचने का सबसे आसान और अच्छा उपाय है।

अपनाएं 20-20-20 नियम

इस समस्या से बचने के लिए 20-20-20 नियम अपनाना चाहिए। यानी की हर 2 मिनट के बाद 20 फीट दूर देखना और लगातार 20 सेकेंड तक रुकें। इससे आंखों की पलक झपकने की आदत भी बनी रहती है।

नमी का रखें ध्‍यान

ड्राई आई सिंड्रोम होने पर एसी या पंखे की सीधी हवा से बचना चाहिए और कमरे मे पर्याप्त नमी बनाए रखना चाहिए।

डाइट

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। अपनी डाइट में अखरोट और मछली, अलसी और आंसुओं की क्‍वालिटी सुधारने में सहायक है।

कॉन्टैक्ट लेंस

इसका लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और बीच-बीच में आंखों को आराम भी देना चाहिए।

बता दें कि ड्राई आई सिंड्रोम से सिर्फ परेशानी नहीं होती है, बल्कि यह कई तरह की समस्याओं की वजह भी बन सकती है। हालांकि इससे राहत पाने के लिए ड्राई आई सिंड्रोम की समय पर पहचान, आसान आदतों और डॉक्टर की सलाह अपनाना बेहद जरूरी है।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान