Chhattisgarh Accident | छत्तीसगढ़ में पीएम की रैली के लिए BJP कार्यकर्ताओं को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

By रेनू तिवारी | Jul 07, 2023

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक बस के सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गयी। इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे दो बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर की भी मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई।

इसे भी पढ़ें: Gauri Lankesh murder: बेंगलुरु कोर्ट ने मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज, SC-हाई कोर्ट के आदेशों का दिया हवाला

 

बस 47 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। बस कोरबा जिले को पार कर बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास पहुंची थी तभी सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। बताया जाता है कि बस चालक को नींद आ गई थी और वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जो बाद में मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें: नवाज शरीफ लड़ सकते हैं चुनाव, अयोग्यता पर पाकिस्तान के कानून मंत्री ने कही ये बड़ी बात

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 47 बीजेपी कार्यकर्ता बस में सवार होकर अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। कोरबा जिले को पार कर बिलासपुर जिले के बेलतरा में प्रवेश करने के बाद बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से टकरा गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बारह लोगों को बचाया गया और गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजे हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बस गुरुवार रात अंबिकापुर से निकली थी। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा, प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि भारी बारिश के कारण ड्राइवर को सड़क पर खड़े ट्रक पर ध्यान नहीं गया. इसके बाद वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया. टक्कर से बस का अगला हिस्सा अंदर की ओर झुक गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हल्की बारिश हो रही थी। सड़क पर एक के बाद एक गाड़ियाँ तेजी से चल रही थीं। अचानक उसे एक तेज़ आवाज़ सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने देखा कि एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। आवाज पर कुछ और लोग मौके पर आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बस के यात्रियों को बचाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है़। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की. बघेल ने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Saudi Arabia में हालात बिगड़ते ही भारतीय जायरीनों को सुरक्षित निकालने के लिए एक्शन में आई मोदी सरकार, अब तक 13 हजार से ज्यादा लौटे

India China LAC Tension | अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ टकराव जारी: ITBP प्रमुख के खुलासे के बाद कांग्रेस ने PM मोदी पर बोला हमला

सूक्ष्म व छोटे Exporters के प्रमाणन का पूरा खर्च उठाएगी सरकार: Piyush Goyal

Prabhas Birthday: होटल इंडस्ट्री में जाना चाहते थे Prabhas, Baahubali बनकर दुनियाभर में छाए