J&K Accident: यूपी के श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी लेकर जा रही बस 20 फीट गहरे नाले में गिरी, एक की मौत, 40 घायल

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025

जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले के जटवाल इलाके में गुरुवार सुबह माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही एक बस का एक टायर फटने से 20 फीट गहरे नाले में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। यह भीषण हादसा सांबा ज़िले के जटवाल गाँव में हुआ। उत्तर प्रदेश से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी आ रही बस में 65 से 70 श्रद्धालु सवार थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 40 अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जिससे यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जाँच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र