Breaking News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, सकुशल बचाए गए सभी जवान

By रेनू तिवारी | Jul 30, 2025

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस बुधवार को एक नदी में गिर गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई और बस में सवार सभी कर्मियों को बचा लिया गया।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) गांदरबल और एसडीआरएफ उप-घटक गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लान में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, लेकिन अभी तक कोई व्यक्ति नहीं मिला है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस में कितने लोग सवार थे। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘चालक को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुंछ में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़ 

वहीं जम्मू-कश्मीर  की एक अलग आतंकी घटना में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सेना के जवानों ने रोका और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सतर्क जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को गोली लगी लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे मारे गए या घायल हुए हैं। अभियान अभी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव